उत्तराखंड : बीएएमएस की रिक्त सीटों पर केंद्रीय काउंसिलिंग आज से -जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट uau.ac.in पर उपलब्ध

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध निजी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएएमएस की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीय काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग का प्रथम चरण 24 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि काउंसिलिंग के संबंध में 16 सितंबर को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में काउंसिलिंग बोर्ड की दूसरी बैठक हुई। बैठक में भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) और आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रवेश प्रक्रिया को लेकर निर्णय लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र से MBBS में दाखिला -दो गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध निजी संस्थानों में आयुष स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय/ओपन कोटे तथा 85 प्रतिशत सीटें उत्तराखंड राज्य कोटे से भरी जाएंगी।

कुलसचिव ने संबद्ध निजी कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय की केंद्रीय काउंसिलिंग के अलावा किसी अन्य माध्यम से बीएएमएस में कराया गया प्रवेश मान्य नहीं होगा। किसी भी अनधिकृत प्रवेश को विश्वविद्यालय मान्यता नहीं देगा। ऐसे मामलों में संबंधित कॉलेज के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है और उसे विश्वविद्यालय से असंबद्ध करने की कार्रवाई भी संभव है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...दो बल्ब जलाने वाले परिवार को आया करीब दो लाख का बिजली बिल -विभाग से जांच और संशोधन की मांग

फर्जी दस्तावेज अपलोड करने पर होगी कार्रवाई

डॉ. बरनवाल ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की कि काउंसिलिंग के दौरान किसी भी प्रकार के फर्जी या भ्रामक दस्तावेज अपलोड न करें। उन्होंने बताया कि अंकतालिका, प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र समेत सभी दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन कराया जाएगा। फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...तिजोरी चोरी के मामले में आबकारी दरोगा समेत चार गिरफ्तार -नेपाली महिला से 80 हजार और आधा किलो सोना लेने का आरोप

कुलसचिव ने बताया कि काउंसिलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट uau.ac.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी 9548195375 पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। तकनीकी सहायता के लिए 7016125562 नंबर जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119