खेतीखान मार्ग में कोलीढेक पुल के पास बाइक और स्कूटी की भिडंत में चार घायल
चम्पावत। खेतीखान मार्ग में कोलीढेक पुल के पास स्कूटी और बाइक की भिड़त में एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया है। हादसे में बाइक चला रहे नीरज मेहता निवासी रेगड़ू को मामूली चोट आई।
बाइक में पीछे बैठी अंशु बिष्ट निवासी चौमेल और स्कूटी में सवार युवक संदीप पांडेय निवासी पाटन-पाटनी और संदीप पाटनी उर्फ सौरभ निवासी पाटन पाटनी गंभीर घायल हो गए। उपचार कर रहे डॉ. अजीम ने बताया कि तीन को रेफर किया गया है। नीरज को घर भेज दिया है। दुर्घटना का कारण मोड़ के पास आगे से आ रहे वाहन को पास देना बताया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी