घास काटने गई महिला की सांप के डसने से मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बगवाड़ा क्षेत्र में घास काटने गई महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शिमला पिस्तौर निवासी 40 वर्षीया मैना देवी पत्नी प्रमोद बुधवार शाम घास काटने के लिए गई थी। अचानक उसे सांप ने डस लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

इस पर साथ में गई महिलाओं ने उसके पति को जानकारी दी। महिला का पति उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन यहां महिला ने दम तोड़ दिया। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119