सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विकासखंड के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ 6 मार्च 2025 को अपने गांव में ही एक युवक की शादी में जा रही थी। जब वह अपनी पुत्री से 15-20 कदम पीछे चल रही थी, रात्रि लगभग 8 बजे उसकी पुत्री अचानक गायब हो गयी। उसने अपनी पुत्री की खोज आसपास काफी की, लेकिन उसका पता नही चल पाया। बहुत खोजबीन के पश्चात उसकी पुत्री 8 मार्च को बनबसा जंगल के अन्दर रोड के किनारे बेहोशी की हालत में मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

जब उसकी पुत्री होश में आयी तो उसने बताया कि छह मार्च की रात्रि को चकरपुर निवासी जतिन जोशी एवं खटीमा निवासी उपेन्द्र, मनीष राणा व आकाश ने अपहरण किया था और उसको जबरदस्ती शराब पिलाकर उक्त लोगों ने बनबसा जंगल में लाकर दो दिन तक लगातार उसके साथ गैंगरेप किया तथा उसको मरा समझकर जंगल में फेंक गये। मामले की शिकायत आठ मार्च को झनकईया थाने में दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही अमल में न लाये जाने पर 10 मार्च को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंह नगर के समक्ष पंजीकृत डाक से प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

बावजूद उसके सक्षम पुलिस अधिकारी ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि आरोपी उसे व उसके परिवार पर समझौते के लिए अनुचित दबाव डाल रहे हैं। झनकईया थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर चकरपुर निवासी जतिन जोशी व खटीमा निवासी उपेन्द्र, मनीष राणा, आकाश के खिलाफ गैंगरेप समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119