लोकसभा के साथ चार राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली ,16 मार्च। चुनाव आयोग ने आज अगली लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरण में होंगे। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

जहां मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उसमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा 26 विधानसभा क्षेत्रों पर उपचुनाव भी होने हैं जो 13 राज्यों में स्थित हैं।
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान होंगे। वहीं आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 13 मई 2024 को मतदान होंगे। इन सब राज्यों में मतगणना 4 जून को होगी। इसी दिन लोकसभा चुनाव में पड़े मतों की भी गणना होनी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित


मतदान की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। आचार संहिता चुनाव के नतीजे आने तक लागू रहेगी। इस दौरान राजनीतिक दलों पर कई तरह की पाबंदियां रहेंगी। इस दौरान संबंधित सरकार भी किसी नई योजना का ऐलान नहीं कर सकती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119