वनभूलपुरा में घूमते देखा गया फ्रेंच पत्रकार, पुलिस ने पासपोर्ट और वीजा कब्जे में लिया

खबर शेयर करें

वनभूलपुरा क्षेत्र में घूम रहे एक फ्रेंच पत्रकार का पासपोर्ट और वीजा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक जर्नलिस्ट वीजा पर भारत आया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद कागजात वापस सौंप दिए जाएंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस मूल के एक व्यक्ति को बुधवार को वनभूलपुरा क्षेत्र में घूमते देखा गया था। लोगों ने विदेशी व्यक्ति को घूमते देखकर पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि फ्रांस मूल के इस व्यक्ति ने बीती आठ फरवरी को वनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। यहां उसने हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनसे जानकारी ली। उसने लोगों से सवाल किए और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

विदेशी व्यक्ति के हिंसाग्रस्त क्षेत्र में घूमने की जानकारी मिलने पर वनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस व्यक्ति के बारे में जानकारी ली। उस समय फ्रांस मूल के इस व्यक्ति के साथ कई सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने फेंच व्यक्ति से उसके पासपोर्ट और वीजा जांच के लिए मांगे हैं। सूत्रों ने बताया कि यह व्यक्ति पत्रकार है और पत्रकार वीजा पर ही भारत आया है। यहां तक कि खुफिया तंत्र की जांच में भी दस्तावेज कानूनी मिले हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बलात्कार के बाद हत्या के मामले में निचली कोर्ट से सुनाई गई फांसी की सजा के आदेश को हाईकोर्ट ने किया रद्द, आरोपी बरी

वनभूलपुरा के थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी या उसे हिरासत में लेने की बात निराधार है। अभी सिर्फ उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर हर तरह से निगरानी रखी जा रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी पर खुफिया विभाग को जांच पड़ताल और छानबीन के निर्देश हैं। इस लिहाज से ही जांच की गई है। विदेशी व्यक्ति के दस्तावेज सही पाए गए हैं। इस व्यक्ति को हिरासत में लेने की बात महज अफवाह है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119