मसूरी से देहरादून जा रही बस सड़क से नीचे गिरी-15 यात्री घायल-
देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज की बस रविवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब 39 यात्रियों से भरी बस मसूरी से देहरादून की ओर आ रही थी, जब बस अनियंत्रित होकर आईटीबीपी एकेडमी के पास सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। बस हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूत्रों की मानें तो बस का ब्रेक फेल होने के बाद पैराफिट को तोड़ते हुए बस सड़क से नीचे जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौक पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई है। ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आईं हैं जबकि, कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों को रेसक्यू कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है कि कितने लोगों को चोट लगी है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू टीम के लिए भी मुसीबत बनी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल