युवक की पत्थरों से कुचलकर कर दी निर्मम हत्या-पुलिस कर रही हत्यारों की तलाश-
नैनीताल। यहां भवाली नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कूचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई है। बता दें कि मृतक का शव बीच सड़क पर नग्नावस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर रगड़ के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के दौरान मृतक ने जान बचाने के लिए हत्यारों के साथ संघर्ष किया होगा। सुबह गांव वालों ने उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा। इससे गांव में दहशत फैल गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार तिरछाखेत में देर रात नवीन चंद्र (45) पुत्र स्व राम लाल आर्य का शव गांव के पास ही रास्ते में पड़ा मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का बताया जा रहा है जिसके शरीर पर रगड़ के निशान हैं और मुंह पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ है। मुंह लहूलुहान मिला। शव के पास ही मृतक के कपड़े मिले। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा को सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने घटना स्थल से सुबूत जुटाए गए। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
“दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण : 2029 तक आधी आबादी को पूरा हक दिलाने का संकल्प – मोदी”
आंबेडकर जयंती पर बानूसा में गूंजा समानता का संदेश -प्रतिमा अनावरण व टीन शेड का उद्घाटन