पेड़ से गिरकर भाजपा नेता की पत्नी की मौत, -मवेशियों का चारा लेने गयी थी मृतका
भाजपा नेता गरमपानी सोबन सिंह बिष्ट की पत्नी की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतका घर के समीप ही मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। पेड़ से असंतुलित होकर खाई में गिरने से वह गंभीर रुप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को बेतालघाट ब्लॉक के हली गांव निवासी सोबन सिंह की पत्नी कमला देवी (42 वर्ष ) दोपहर में गांव की महिलाओं के साथ समीपवर्ती जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने पहुंची। कमला चारा पत्ती तोड़ते समय एकाएक असंतुलित होकर पेड़ से गिर गई। कमला गहरी खाई में पलटती हुई चट्टान से जा टकराई।
कमला के पेड़ में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने कमला को बमुश्किल खाई से बाहर निकाल मुख्य सड़क तक ले जाने को रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन सड़क तक पहुंचने से पहले ही कमला ने दम तोड़ दिया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह भी सूचना पर गांव पहुंच गए। कमला की मौत की सूचना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे एक बेटा व बेटी को रोता बिलखते छोड़ गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा