पीएचडी के लिए चयनित हुआ गंगोलीहाट का अमन कुमार-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट के बाजार वार्ड निवासी अमन कुमार पुत्र भूपाल आर्य का चयन पीएचडी के लिए हुआ है । अमन पीएचडी डॉ सरोज वर्मा के सानिध्य में अल्मोड़ा कैंपस से करेंगे ।अमन की प्रारंभिक पढ़ाई गंगोलीहाट से ही हुई है । अमन की मां हेमा देवी बाजार वार्ड की पूर्व सभासद रही है वही पिता भूपाल आर्य वर्तमान में भाजपा मंडल महामंत्री गंगोलीहाट के पद पर है।
अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर व इंटर की परीक्षा जेबीएसजी इंटर कॉलेज गंगोलीहाट से हुई है। वही आगे की पढ़ाई पिथौरागढ़ महाविद्यालय से हुई है । अमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरु एवं मार्गदर्शक लोकेश जोशी को बताया । अमन कुमार की इस उपलब्धि पर गंगोलीहाट के तमाम संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

अपहरण और मारपीट के मामले में युवती की जमानत अर्जी खारिज
प्रेम प्रसंग के शक में पिता बना हैवान -नाबालिग बेटी की हत्या कर शव नहर में फेंका