गंगोलीहाट पव्वाधार चौरपाल सड़क दो विभागों के झगड़े में फंसी, कीमत चुका रहे लोग
गंगोलीहाट-पव्वाधार-चौरपाल सड़क कई किमी बदहाल है। जिसमें खतरों के बीच बड़ी आबादी वाहनों से आवाजाही कर रही है। सड़क की बदहाली के कारण आए दिन इस सड़क पर हादसे हो रहे हैं। इसकी कीमत स्थानीय लोगों को चुकानी पड़ रही है।
तहसील मुख्यालय से चौरपाल को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क में बने गड्ढे हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। इसी सड़क में एक दिन पहले हुए हादसे में 6 लोग घायल हो गए थे। पहले भी कई बार हादसों में लोगों को जख्म सहने पड़े हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनाई गयी इस सड़क के रखरखाव को लेकर कोई भी विभाग गंभीर नहीं है। पीएमजीएसवाई के अधिकारी इसे लोनिवि के अधीन बताते हैं। जबकि लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि यह सड़क निर्माण के बाद उसे हस्तांतरित नहीं हो सकी है।
ऐसे में कौन इस सड़क का रखरखाव करेगा जब यह ही तय नहीं है तो समझा जा सकता है कि लोग किस तरह से अफसरों की लापरवाही से मुसीबत का यहां सफर कर रहे हैं। 10 हजार से अधिक की आबादी वाले क्षेत्र को यह सड़क आपस में जोड़ती है। इससे पूर्व डामरीकरण के दौरान लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, लेकिन उनकी अनदेखी की गई। 5 करोड़ 50 लाख की धनराशि डामर में खर्च की गई , लेकिन अब गड्डों वाली सड़क को लोग अपनी नीयति मानकर इसी से सफर कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा