छात्र ने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या – सुसाइड नोट बरामद
देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहे पश्चिम बंगाल के एक छात्र ने हरिद्वार के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने कॉलेज में प्रजेंटेशन अच्छी नहीं होने के कारण जान देने की बात का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
पश्चिम बंगाल निवासी अल्पन मोहंती देहरादून के एक कॉलेज में एग्रीकल्चर से स्नातक कर रहा था। उसने मंगलवार को हरिद्वार आने के बाद चित्रा टॉकिज वाली गली में होटल भाटिया इन में कमरा लिया था। बुधवार की सुबह जब होटल का कमरा नहीं खुला और अंदर से कोई गतिविधि नहीं हुई तो कर्मचारियों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न