कंपनी के एचआर हेड पर गैंगरेप का आरोप-नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो…गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात-

खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर।  उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली महिला ने सितारगंज सिडकुल की एक कंपनी के एचआर हेड पर स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। सितारगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना डेढ़ वर्ष पहले की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह सिडकुल सितारगंज की एक कंपनी में मेहनत मजदूरी करती थी। 13 अगस्त 2020 को उसकी मुलाकात सुखवीर यादव निवासी कुंदना निगोही जिला शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश से हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तेज रफ्तार का कहर: कालाढूंगी रोड पर पिकअप–स्कूटी की भीषण टक्कर -20 वर्षीय युवती की मौत, दूसरी गंभीर

आरोप है कि उसने खुद को एक कंपनी का एचआर हेड बताया। महिला को कंपनी में स्थायी तैनाती करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि कथित एचआर हेड ने स्थायी नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर भी आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुखवीर सिंह, विक्की गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ धारा 313 और 376डी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि घटना डेढ़ साल पहले की बताई जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119