तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज-
हल्द्वानी। गौकशी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अंर्तगत अवैध गौकशी, गौमांस बेचने का व्यापार कर अवैध धनोपार्जन करने वाले गिरोह के विरुद्ध गैंग लीडर आफताब कुरैशी व उसके सहयोगी मोहम्मद वासिफ व आसिफ विरूद्ध गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
उक्त अपराधी आपराधिक एवं दुस्साहिक प्रवृति के हैं, जिस कारण जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाने व गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। इनका आम समाज में स्वछन्द रहना जनहित में न्यायोचित नहीं है। इनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण)अधिनियम की धारा 2/3 के तहत कार्यवाही किया जाना नितान्त आवश्यक है। जिस संबन्ध मे उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार
uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम
uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी