समलैंगिक विवाह : खुद को ‘लव जिहाद’ का शिकार बताने वाली दो युवतियों ने अदालत परिसर में विवाह किया

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में खुद को कथित रूप से ‘लव जिहाद’ की शिकार बताने वाली दो युवतियों ने मंगलवार को कचहरी परिसर में स्थित शिव मंदिर में ‘विवाह’ कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आशा और ज्योति नाम की युवतियों ने मंदिर में वकील दिवाकर वर्मा और कई अन्य लोगों की उपस्थिति में एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

अधिवक्ता दिवाकर वर्मा ने बताया कि बदायूं कचहरी परिसर में स्थित उनके चेंबर में आशा और ज्योति नाम की दो युवतियां पहुंची और एक दूसरे से शादी करने की इच्छा प्रकट की।

वर्मा ने बताया कि उन्होंने दोनों युवतियों से कहा कि कानूनी रूप से एक ही लिंग के होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो सकती, जिसके बाद दोनों लड़कियों ने कलेक्ट्रेट स्थित शिव मंदिर में एक दूसरे को जयमाला पहनाकर ‘शादी’ कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

आशा ने खुद को कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ की शिकार बताते हुए दावा किया कि दो मुस्लिम लड़कों ने नाम बदल कर उसके साथ प्यार का नाटक किया और बाद में धोखा दे दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

युवती ने आरोप लगाया कि कानून ने भी दोषियों को कोई सजा नहीं दी। ज्योति ने भी ऐसे ही आरोप लगाए और कहा कि भले ही कानूनी रूप से उनकी शादी वैध ना हो लेकिन अब वह और आशा जीवन भर साथ रहेंगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119