फेक आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवती ने दी पुलिस को शिकायत
काशीपुर। छात्रा के मोबाइल से फोटो चोरी कर सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर उसको ब्लैकमेल करने के मामले में बन्नाखेड़ा चौकी निवासी छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसको ब्लैकमेल कर रहा है। डर के कारण उसने युवक को तेरह हजार की धनराशि दे दी है। वह अभी भी उसको ब्लैकमेल कर उसकी जिंदगी खराब करने की धमकी दे रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसको धमकी दी है कि वह जब कॉलेज जाएगी तो वह उसको उठाकर ले जाएगा। युवती ने कहा कि धमकी के बाद से वह और उसका परिवार दहशत में है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन