पति ने शिक्षिका पत्नी को गर्म चिमटे से जलाया, केस दर्ज
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी एक पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को गर्म चिमटे से जला दिया। आरोप है कि पत्नी ने पत्नी के साथ मारपीट भी की। पुलिस पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ मनोहर भंडारी के मुताबिक हेत्तमपुर रोशनाबाद निवासी सोनम ने शिकायत कर बताया कि वह मूल रूप से बिजनौर निवासी है और इस दिनों अपने पति सोमपाल के साथ किराये के मकान शर्मा बिल्डिंग रोशनाबाद में रह रही है। बताया कि पति एक कंपनी में यहां काम करता है, जबकि वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती है।
आरोप लगाया कि आए दिन पति अपनी भाभी प्रियंका, दोस्त गौरव उर्फ पवन, विकास के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हैं। परिवार और रिश्तेदारों का इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना शुक्रवार रात की थी, जब वह घर पर थी। आरोप है कि मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि पति ने उसे रोटी सेकने वाले गर्म चिमटे से भी पीटा और उसे दाग दिया, जिससे शरीर का काफी हिस्सा जल गया। अगले दिन शनिवार को महिला ने माता-पिता को जानकारी दी, जिसके बाद परिवार हरिद्वार पहुंचा और पुलिस में शिकायत की। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न