संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत
रुद्रपुर। पुरानी गल्ला मंडी निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 25 वर्षीय नीतू पुत्री खेमकरण निवासी पुरानी गल्ला मंडी वार्ड 17 शुक्रवार सुबह घर से निकली थी।
दोपहर को जब वह घर वापस आई तो उसकी तबियत खराब थी और कुछ देर में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे रुद्रपुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी ले आए। यहां चिकित्सकों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत