अल्मोड़ा में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान -कमरे में लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से शीतलाखेत क्षेत्र के ग्राम नौला की रहने वाली संजना आर्या अल्मोड़ा में अपने भाई के साथ किराये के कमरे में रहकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। घटना के समय उसका भाई किसी काम से बाहर गया हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


बताया जा रहा है कि देर शाम जब उसका भाई वापस कमरे पर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद उसे शक हुआ। झांककर देखने पर छात्रा का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119