पहाड़ी से अचानक पत्थर की चपेट में आकर छात्रा घायल
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत हाईवे पर शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद भुजान की ओर पैदल जा रही तनुजा (10) पुत्री प्रदीप निवासी नौणा कनवाड़ी की पहाड़ी से अचानक पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गई। पत्थर गिरने से छात्रा के पैर में काफी चोट आई है।
रानीखेत की तरफ से आ रही कार सवार की मदद से छात्रा को सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद छात्रा को रिफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि छात्रा के पैर में फैक्चर है। इधर, शनिवार को मूसलाधार बारिश के चलते खैरना-बेतालघाट मार्ग, नौणा, खैरना, रातीघाट, पाडली और भौर्या मोड़ पर पहाड़ी से पत्थरों के सड़क पर गिरने से वाहन चालक और यात्री बाल-बाल बचे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर