उत्तराखंड में डीजल और पेट्रोल के दाम कम करने के लिए सरकार कर रही है विचार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये के करीब पहुंचने के बाद सरकार अब पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है। इससे आने वाले कुछ दिनों में राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के करीब चल रही हैं। जबकि डीजल की दरों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इससे सरकार पर दाम घटाने का दबाव बढ़ रहा है।


राज्य में अगले छह महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में तेल की कीमतें आम लोगों के साथ ही सरकार को भी परेशान कर रही हैं। तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कीमतों को कम करने के संकेत भी दे दिए थे। हालांकि इस बीच उनकी कुर्सी छिन गई और यह बात आई गई हो गई। लेकिन कीमतों में उछाल जारी रहने के बाद अब एक बार फिर कीमतों में कमी लाने को लेकर विचार चल रहा है। शासन के सूत्रों ने बताया कि तेल के दाम कम करने को लेकर उच्च स्तर पर विचार विमर्श हुआ है और पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर वैट कम करने पर विचार चल रहा है। हालांकि इस संदर्भ में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119