आईआईटी रुड़की के SANGRAM 2026 में ग्राफिक एरा का जलवा -दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
नैनीताल। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की की ओर से 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता SANGRAM 2026 में ग्राफिक एरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया।

ग्राफिक एरा की बालक और बालिका वॉलीबॉल टीमों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया। 19 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में दोनों टीमों ने शानदार तालमेल, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
वहीं, फुटबॉल टीम ने 12 टीमों के बीच मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया और प्रतियोगिता में उपविजेता रही।
SANGRAM 2026 में ग्राफिक एरा के विभिन्न परिसरों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेल विधाओं में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। भीमताल परिसर के लाल सिंह, दिया बिष्ट और विद्या दानू भी टीमों का हिस्सा रहे और उन्होंने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता में मिली यह उपलब्धि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को दर्शाती है। संस्थान की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा गया कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



गौला-नंधौर खनन को लेकर वाहन स्वामियों की समस्याओं पर मंथन -सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तैयार
नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति : राजनाथ सिंह
सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही -मलबे में दबकर बच्चे की मौत, आठ घायल