पिता की आवाज में फोन कर साइबर ठग ने युवती से ठगे 7 हजार रुपये
–आवाज हूबहू पिता जैसी होने से नहीं हुआ शक, घर पहुंचने पर खुला ठगी का राज
रुड़की। साइबर ठग अब लोगों को झांसा देने के लिए उनके परिचितों और परिजनों की आवाज की नकल का सहारा ले रहे हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड निवासी युवती पूजा से ठग ने उसके पिता की आवाज में फोन कर 7 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। बाद में पिता के घर पहुंचने पर युवती को साइबर ठगी का पता चला। पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
पूजा ने पुलिस को बताया कि उसके पास उसके पिता मदन सिंह के नाम से किसी अन्य नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को उसका पिता बताते हुए तत्काल 7 हजार रुपये की जरूरत बताई और एक नंबर पर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। फोन पर सुनाई दे रही आवाज बिल्कुल उसके पिता जैसी थी, जिसके चलते पूजा को किसी तरह का शक नहीं हुआ और उसने बताए गए नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए।
कुछ समय बाद जब उसके पिता घर पहुंचे तो पूजा ने उनसे फोन करने के बारे में पूछा। पिता ने फोन करने और रुपये मांगने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पूजा को समझ आया कि किसी व्यक्ति ने उसके पिता की आवाज की नकल कर उसे साइबर ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऐसे बचें वॉइस क्लोनिंग साइबर ठगी से
पुलिस के अनुसार किसी परिचित या रिश्तेदार की आवाज में फोन आने पर तुरंत रुपये ट्रांसफर न करें। फोन करने वाले से ऐसे सवाल पूछें, जिनका जवाब केवल संबंधित व्यक्ति ही दे सकता हो। जरूरत पड़ने पर परिचित के पुराने या सेव नंबर पर दोबारा फोन कर पुष्टि करें। अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को शिकायत करें और संबंधित बैंक को भी सूचना दें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति : राजनाथ सिंह
सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही -मलबे में दबकर बच्चे की मौत, आठ घायल
ग्राफिक एरा भीमताल में रक्तदान को लेकर दिखा उत्साह, 150 यूनिट रक्त एकत्र
UK-उपनल कर्मचारियों को फिर इंतजार -हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब के लिए दिया समय