गौला-नंधौर खनन को लेकर वाहन स्वामियों की समस्याओं पर मंथन -सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तैयार
हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन सत्र नजदीक आते ही वाहन स्वामियों की समस्याओं को लेकर गौला खनन मजदूर उत्थान समिति की कोर कमेटी की बैठक शिवा पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने की। इस दौरान खनन सत्र के दौरान वाहन संचालन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, वन विकास निगम, खनन अधिकारी और परिवहन अधिकारी के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन तैयार किया गया।
समिति ने मांग की कि खनन में वाहनों के वजन की सीमा एक समान निर्धारित की जाए। इसके तहत बड़ी गाड़ियों के लिए 120 कुंतल, छोटी गाड़ियों के लिए 100 कुंतल और ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए 80 कुंतल वजन निर्धारित करने की मांग की गई। निर्धारित सीमा से अधिक वजन लाने पर प्रति कुंतल 50 रुपये प्रति वाहन की पेनाल्टी निर्धारित करने का सुझाव दिया गया।
समिति ने पिछले वर्ष स्वामित्व परिवर्तन नहीं होने के कारण प्रभावित वाहन स्वामियों के लिए वर्ष 2025-26 से 2026-27 तक स्वामित्व परिवर्तन की सुविधा देने की मांग भी की। इसके अलावा गौला और नंधौर नदी में संचालित वाहनों के परमिट में जीपीएस की अनिवार्यता समाप्त करने, प्रत्येक गेट पर खनन विभाग की ओर से माइनिंग टोकन/टेक प्रक्रिया के लिए तीन दिवसीय शिविर लगाने तथा वाहनों की फिटनेस में पूर्व की भांति छूट देने की मांग रखी गई।
बैठक में वाहन स्वामियों के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन के मामले में दर्ज मुकदमों को सरकार से वापस लेने की मांग भी उठाई गई। समिति ने कहा कि खनन सत्र शुरू होने से पहले इन समस्याओं का समाधान होने से वाहन स्वामियों और खनन श्रमिकों को राहत मिलेगी।
बैठक में समिति के महामंत्री जीवन कबडवाल, सचिव इंद्र सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र काण्डपाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दानू, भगत सिंह मेहरा, आनंद बल्लभ पाठक, प्रकाश जोशी, नवल जोशी, जीवन सिंह बोरा, गणेश बिरखानी, संतोष कुमार पाठक, सुरेश जोशी, गोपाल तिवारी, गुड्डू पांडे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-हल्द्वानी में वाहन चोर बेखौफ -तीन जगह से दो स्कूटी और बाइक चोरी
आईआईटी रुड़की के SANGRAM 2026 में ग्राफिक एरा का जलवा -दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति : राजनाथ सिंह