मृतक वनकर्मियों के आश्रितों को निशुल्क शिक्षा देगा ग्राफिक एरा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ग्राफिक एरा ने बिनसर अभ्यारण्य में आग बुझाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वन विभाग की टीम के चारों लोगों के आश्रितों को निशुल्क उच्च शिक्षा देने की घोषणा की है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीयूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। चार लोगों के निधन पर शोक जताते हुए डा. घनसाला ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस तत्परता एवं संवेदनशीलता से दिवंगतों के परिवारों की मदद की और घायल लोगों की जीवन रक्षा के लिए प्रयासरत हैं, वह एक बड़ी प्रेरणा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

ग्राफिक एरा परिवार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। चारों दिवंगत कर्मचारियों दीवान राम, करन आर्या, त्रिलोक मेहता और पूरन मेहरा के आश्रितों को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में संचालित इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी आदि किसी भी कोर्स में निशुल्क सम्पूर्ण शिक्षा देने का निर्णय किया गया है। इनके आश्रित अब या भविष्य में ग्राफिक एरा के इन दोनों विश्वविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इनकी पूरी शिक्षा निशुल्क होगी। डॉ घनशाला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119