रोडवेज स्टेशन में अचानक चक्कर आकर गिरे अधेड़ की मौत

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर में चकरपुर में एक अधेड़ की मौत हो गई। रोडवेज स्टेशन में अचानक चक्कर आकर अधेड़ बेहोश हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक अधेड़ रोडवेज स्टेशन में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रभारी एसएचओ बीएस बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस को मौके पर भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

बताया कि अधेड़ को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। आधार कार्ड के अनुसार अधेड़ की पहचान खेतलसंडा, चकरपुर, यूएसनगर निवासी 66 वर्षीय पीतांबर प्रसाद पुत्र जसराम के रुप में हुई। सीएमएस डॉ़ घनश्याम तिवारी और डॉ़ आफताब आलम ने बताया कि अधेड़ की मौत उपजिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। बताया कि मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। इधर मृतक पीतांबर की बहू मीना देवी ने बताया कि उनके ससुर शुगर के मरीज थे। बताया कि वह चल्थी पशु विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद से रिटायर्ड थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119