एनयूजे बैठक में पत्रकारों को पत्रकारिता दिवस की दी बधाई-
पिथौरागढ़। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया ने एक बैठक की और हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए हिंदी को बचाने के लिए चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता संरक्षक डॉ नरेश कांडपाल ने की उन्होंने कहा कि लगभग दो शताब्दी पूर्व ब्रिटिश कालीन भारत में जब तत्कालीन हिन्दुस्तान में दूर दूर तक मात्र अंग्रेजी, फ़ारसी, उर्दू एवं बांग्ला भाषा में अखबार छपते थे, तब देश की राजधानी “कलकत्ता” में “कानपुर” के रहने वाले वकील पण्डित जुगल किशोर शुक्ल जी ने अंग्रेजों की नाक के नीचे हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास की आधारशिला रखी, जिसपर आज आप सभी ने भव्य भवन खड़े किए है। उस आधारशिला का नाम था “उदन्त मार्तण्ड”, जिसने अंग्रेजों की नाक में इस कदर खुजली कर दी की उसका प्रकाशन डेढ़ वर्ष से अधिक न हो सका।
बैठक में एनयूजेआई के जिला अध्यक्ष सुशील खत्री , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक चंद्र कापड़ी, जिला सचिव दीपक कापड़ी, नगर अध्यक्ष संतोष आर्यन, प्रकाश पांडे, प्रदीप सेक्रियाल, सुरेंद्र आर्या, महेश पाल, राकेश वर्मा, हेमराज मेहता सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी