युवती का पीछा करने पर युवकों का चालान-
नैनीताल। मुंबई निवासी एक युवती का पीछा करने पर लखनऊ निवासी दो युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुंबई निवासी एक युवती अपने परिजनों के साथ ट्रेन से काठगोदाम तक आई। मुंबई से काठगोदाम आ रही ट्रेन की उसी बोगी में लखनऊ से तीन युवक बैठ गए। वह युवती का पीछा करते हुए काठगोदाम और वहां से नैनीताल पहुंच गए। नैनीताल में भी युवकों ने जगह-जगह युवती का पीछा किया।
रविवार देर शाम जब मस्जिद के समीप युवक युवती को घूरने लगे तो युवती व उसके परिजनों ने कोतवाली में जाकर उनकी शिकायत कर दी। इस पर पुलिस युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि युवती द्वारा कोई कार्रवाई न चाहने पर अकबर गंज लखनऊ निवासी फहद असद व हुसैन के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे