शैक्षणिक भ्रमण पर रानीखेत पहुंचा 33 सदस्यीय दल-
शिवेंद्र गोस्वामी
रानीखेत 30 मई । अल्मोड़ा वन प्रभाग के नेतृत्व में रानीखेत वन क्षेत्र में प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव के मार्गदर्शन में कैंस्फोस देहरादून से प्रादेशिक वन सेवा का प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों का एक 33 सदस्यीय दल शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचा। कैंस्फोस देहरादून से प्रादेशिक वन सेवा का प्रशिक्षण ले रहा यह 35वॉ इंडक्शन कोर्स बैंच हैं। प्रशिक्षु दल में 18 सदस्य उत्तर प्रदेश, 08 पश्चिम बंगाल, 04 मेघालय, 02 नागालैंड, 01 महाराष्ट्र से शामिल हैं। जिनमें 08 लेडी, ऑफिसर तथा 25 पुरुष ऑफिसर शामिल हैं।
प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव के निर्देशन में रानीखेत गोल्फ कोर्स के समीप वन क्षेत्र, लोक चेतना मंच द्वारा किए गए एएनआर क्षेत्र एवं मॉडल प्लांटेशन चिलियानौला का भ्रमण किया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत के प्रधान कार्यालय में प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव द्वारा फारेस्ट फायर मैनेजमेंट की बारिकियों के बारे में विस्तार से प्रजंेनटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार