अतिथि शिक्षक नंदकिशोर बने एलटी अध्यापक, विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई
गणेश पाण्डेय, दन्यां
राजकीय इंटर कालेज खेती में कार्यरत अतिथि शिक्षक नंदकिशोर का चयन एलटी शिक्षक के पद पर हो गया है। विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।जीआईसी खेती में अतिथि शिक्षक नंदकिशोर का चयन एलटी में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विदाई समारोह का आयोजन किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि नंदकिशोर काफी मेहनती व अनुशासित शिक्षक हैं।

उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने पहले ही प्रयास में एलटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने नंदकिशोर द्वारा विद्यालय और छात्र हित में किए गए योगदान को विस्तार से बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। विदाई समारोह में गोविदं प्रसाद, हेम पंत, कमल जोशी, शैफाली भारती, किशन राम, कमला बिष्ट सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुई। विदाई समारोह का संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश