भैसियाछाना ब्लाक में दस्तक अभियान शुरू

खबर शेयर करें 👉

दन्यां। भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकासखंड भैसियाछाना में दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. बीबी जोशी ने समस्त जन प्रतिनिधियों से इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज


विकासखंड भैसियाछाना में 25 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान में शामिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना की डा. मीनाक्षी पांडे, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजन ललिता जोशी ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, सीएचओ से विशेष सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि एक पखवाड़े तक चलने वाले इस अभियान में घर घर जाकर क्षय रोगियों की पहचान कर उनका उपचार किया जाना है। डा. बीबी जोशी ने समस्त जन प्रतिनिधियों से रोगियों की पहचान करने वाले दस्तक अभियान में सार्थक सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119