कांडा क्षेत्र धरमघर में तीन साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, घटना से क्षेत्र में दहशत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। थाना-कांडा क्षेत्र धरमघर रेंज अंतर्गत सानीउडियार के पास ओलानी गांव से 3 साल की बच्ची को गुलदार उठा कर ले गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र ने दहशत फैल गई। सूचना के बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम व पुलिस थाना कांडा की टीम रवाना हो गयी है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

 डीडीआर से मिली जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय योगिता उप्रेती देर शाम आंगन में खेल रही थी। तभी झाड़ियों के बीच छुपा गुलदार बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची को लेजाते देख परिजनों ने शोर मचाया। लेकिन तब तक गुलदार योगिता को घर से बहुत दूर ले जा चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची। ग्रामीणों के साथ टीम ने सर्च अभियान चलाया। काफी देर सर्च करने के बाद बच्ची का शव मिल गया है। इधर घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की गई है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119