गुलदार ने तीन अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों पर हमला कर किया जख्मी
अल्मोड़ा। स्याल्दे विकासखंड के जौरासी रेंज में दहशतगर्द गुलदार ने तीन अलग अलग घटनाओं में सात लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। जिससे इलाके में दहशत मच गई। घायलों को अस्पताल भर्ती किया गया है। इन घटनाओं के बाद वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि गुलदार के साथ उसका एक शावक भी है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब छह बजे देघाट के पास तल्ली चम्याडी मालभीड़ा मोटरमार्ग के निर्माण कार्य में लगे दो नेपाली मजदूरों गणेश बहादुर व प्रेम पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें एक मजदूर के गले व दूसरे के पैर पर गुलदार के नाखून के निशान लगे है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मजदूर उस समय अपने टेंट के पास आग जला रहे थे। उनके पास एक कुत्ता भी बैठा हुआ था। इसके कुछ ही देर बाद गुलदार ने करीब 100 मीटर की दूरी पर दूसरे टेंट में भी मजदूरों पर हमले का प्रयास किया। लेकिन हो हल्ला करने पर वहां से भाग गया था।
इसके बाद दिन में करीब 11:30 बजे पास में ही खल्डुवा कस्बे में गुलदार ने 55 वर्षीय गंगा देवी, 45 वर्षीय कृपाल सिंह एवं 65 वर्षीय बची देवी पर हमला कर दिया। तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम करीब पांच बजे गुलदार ने फिर से खल्डुवा के नजदीक बारांगल गांव में दो ग्रामीणों पर अटैक कर उन्हें जख्मी कर दिया।
डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि मादा गुलदार द्वारा अलग अलग घटनाओं में लोगों को जख्मी किया। सभी को मामूली चोटें है। गुलदार खुद भी घायल हो चुका है। उसे ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास किए जा रहे है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद है। वन क्षेत्राधिकारी जौरासी रेंज उमेश पांडे ने बताया कि नेपाली मजदूर घने जंगल में रह रहे थे। ठेकेदार को उन्हें वहां से हटाने के लिए कहा गया है। घायल हुए लोगों के मुआवजे के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वही, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंन्द्र बंगारी, रामप्रसाद, पूरन रजवार ने गुलदार को शीघ्र पकड़ने के लिए पिंजडा लगाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-मणिमाई मंदिर के पास भीषण हादसा -दो की मौत, पांच घायल
Uttarakhand-एक दशक में बदली 104 हेल्थ हेल्पलाइन की तस्वीर -अब फोन उठाने तक सीमित नहीं, खुद मरीजों तक पहुंचकर कर रही स्वास्थ्य निगरानी
uttarakhand-दहेज हत्या में पति को कठोर आजीवन कारावास -पांच हजार रुपये जुर्माना