उत्तराखंड…चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के पिता पर हथौड़े से हमला –आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर/ उधम सिंह नगर। चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान के पिता पर हथौड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर थाना पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रधान संघ के बैनर तले थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

निकटवर्ती खटोला नंबर दो निवासी ग्राम प्रधान अवतार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त को उनके पिता नैनुवा सिंह गांव में पंखा ठीक कराने के लिए एक दुकान पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान चुनावी रंजिश के चलते गांव निवासी कुनाल पुत्र सोमल सिंह ने उनके पिता पर हथौड़े से हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुंहबोली बहन बनाकर लिए मकान के कागजात-उसी संपत्ति को 2.58 करोड़ में बेचने का आरोप

हमले में नैनुवा सिंह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने कुनाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फॉर्म-6 से SIR की अतिरिक्त घोषणा हटाई -2003 की वोटर लिस्ट में माता-पिता का ब्यौरा देने की बाध्यता खत्म

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। वहीं, प्रधान संघ की ओर से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119