uttarakhand-मणिमाई मंदिर के पास भीषण हादसा -दो की मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े लोडर से ईको कार की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पीएम मोदी के साथ कथित AI मॉर्फ तस्वीरों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त -मेटा को 24 घंटे में हटाने का आदेश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लच्छीवाला टोल प्लाजा से कुछ पहले मणिमाई मंदिर के निकट सड़क किनारे एक लोडर खड़ा था। इसी दौरान देहरादून की ओर से जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर लोडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को 20 साल की सजा -50 हजार जुर्माना

हादसे के समय कार में सात लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। हालांकि, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप

डोईवाला पुलिस के अनुसार, मृतकों और घायलों की पहचान समेत हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119