उत्तराखंड…पीआरडी अधिकारी 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

युवक मंगल दल की सहयोग राशि जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत, विजिलेंस टीम ने बिछाया जाल

रुड़की। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने मंगलवार को नारसन ब्लॉक परिसर में कार्रवाई करते हुए पीआरडी के ब्लॉक अधिकारी कुलदीप को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ देहरादून ले गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में नर्सिंग शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

जानकारी के अनुसार मुंडियाकी गांव निवासी जोगिंदर ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि युवक मंगल दल को मिलने वाली सहयोग राशि जारी करने के एवज में पीआरडी के नारसन ब्लॉक अधिकारी कुलदीप द्वारा 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली : बुराड़ी में सूटकेस से बच्ची का शव बरामद -रिश्तेदार गिरफ्तार, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

विजिलेंस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पहले मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ब्लॉक परिसर में पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी अधिकारी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की खबर फैलते ही ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ देहरादून ले गई, जहां उससे पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119