हल्द्वानी-कोटाबाग के हीरा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश, विदेश भेजने के नाम पर टिहरी गढ़वाल के युवक को ठगा
देहरादून। टिहरी गढ़वाल निवासी आजाद सिंह चौहान अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक से उनके कार्यालय में मिले और शिकायती पत्र दिया, जिसमें इनके द्वारा बताया गया कि हीरा सिंह निवासी दोहटिया, कोटाबाग, जनपद नैनीताल ने उससे व अन्य 5 व्यक्तियों से विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन लाख रूपए कुल 18 लाख रूपए लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी की।
अब जब हमारे द्वारा हीरा सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उसने अपने सम्पर्क करने के सभी माध्यम बन्द कर दिए हैं।उपरोक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक ने हीरा सिंह उपरोक्त के विरूद्ध तुरंत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था को निर्देशित किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक