हल्द्वानी…थर्टी फर्स्ट के दिन वाहन दुर्घटना में घायल युवक की मौत
हल्द्वानी। थर्टी फर्स्ट की रात वाहन दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत हो गई है। मृतक के भाई ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लामाचौड़ निवासी पुष्कर सिंह ढैला ने बताया कि 31 दिसंबर की रात करीब 11 बजे उनका भाई अर्जुन ढैला घर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच अर्जुन की हालत बिगड़ती चली गई। सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि कार चालक की लापरवाही से उसके भाई की जान गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन