हल्द्वानी…लाखों की स्मैक के साथ पति-पत्नी व साथी सहित तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नशा मुक्ति अभियान के तहत  थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा लाखों की स्मैक के साथ पति, पत्नी व साथी तीन लोगों को  गिरफ्तार किया। नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था वाहन चैकिंग के दौरान अभियुक्त आसिम उर्फ बुड्डा पुत्र मौ0 आरिफ निवासी गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा  एवं उसकी पत्नी चांदनी पत्नी  उनका साथी अमन को क्रमशः 10.40 ग्राम अवैध स्मैक, 8.80 ग्राम अवैध स्मैक व 7.0 ग्राम अवैध स्मैक कुल 26.2 ग्राम अवैध स्मैक साथ गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर -जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात्रि को महिला उ0नि0 दीपा जोशी मय पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल साबिया अंसारी, कानिo अमनदीप सिंह कानि0 दिलशाद अहमद, कानि0 मुन्ना सिंह द्धारा दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था /रोकथाम जुर्म जरायम व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने वाहन चैकिंग के दौरान इन्द्नागनर चैक पोस्ट से 50 कदम आँवला चौकी की तरफ बनभूलपुरा से अभियुक्त आसिम उर्फ बुड्डा पुत्र मौ0 आरिफ निवासी गफूर बस्ती  के कब्जे से 10.40 ग्राम अवैध स्मैक व उसकी पत्नी महिला अभियुक्ता चाँदनी पत्नी  उम्र-30 वर्ष   के कब्जे से 8.80 ग्राम अवैध स्मैक व साथी अनम परवेज पुत्र परवेज खान निवासी ख्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर थाना बनभूलपुरा  के कब्जे से 7.0 ग्राम अवैध स्मैक कुल 26.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119