अबूझ पहेली बनी आग…आठ दिनों से रात को अचानक लगती है रहस्यमई आग, लाखों उपाय के बाद दहशत में छोड़ा घर… पढ़े पूरी कहानी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मल्ला गोरखपुर क्षेत्र में आज आठवें दिन भी रहस्यमय आग लगने से परिजनों में दहशत बनी हुई है लेकिन अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चला  है। जानकारी के अनुसार बीते 8 नवंबर की रात्रि मल्ला गोरखपुर स्टेट बैंक के पीछे कमल पांडे के मकान के अंदर बिजली के बोर्ड में आग लगी। परिजनों द्वारा दूसरे दिन बोर्ड लगवा उसी दिन मकान के पांच और बिजली के बोर्ड जल गए मकान स्वामी द्वारा विद्युत विभाग कार्यालय में सूचना देने के बाद बिजली का कनेक्शन कटवाया और पूरे मकान में दोबारा नया कनेक्शन कराया जा रहा था, कि इसी दौरान एकाएक कमरों में व बाहर रखे सामानों में अचानक आग लगने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

रहस्य यहां तक मकान स्वामी के अनुसार  बंद बक्से के अंदर रखा सामान एवं 2 मंजिले में रखा कूलर अचानक जलने लगा। जबकि विद्युत कनेक्शन काटा था इसके बाद परिजनों में इस रहस्य मय आग लगने से और भी दहशत  होने लगी  आग लगने का सिलसिला थमा नहीं है आज आठवें दिन बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे बरामदे में  मैक्सी टंगी थी जो अचानक जलने लगी हालांकि उक्त मकान में कमल पांडे व उसका  भाई जो लोगों का परिवार रहता है दोनों परिवार दहशत के कारण पड़ोस में किराए पर रहने लगे हैं आज इस घटना को आठवां दिन है लेकिन आग लगने का कुछ भी पता नहीं चल पाया है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119