हल्द्वानी…आज गोल्ज्यू पूजन से शुरू होगा उत्तरायणी मेला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आज यानि रविवार सुबह 10 बजे गोल्ज्यू की पूजा अर्चना के साथ उत्तरायणी मेले की विधिवत शुरुआत होगी। शहर में दो साल बाद उत्तरायणी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मेला भव्य तरीके से होगा। रविवार यानि आज पूजा के बाद 11 बजे से बच्चों की चम्मच दौड़ व खो-खो प्रतियोगिता होगी। जिसमें केवल स्कूली बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

जिसमें विभिन्न स्कूल व एकेडमी के बच्चे कार्यक्रम पेश करेंगे। वहीं स्टार नाइट में गायक हरेंद्र कठैत व बबीता प्रस्तुति देंगे। मेले में करीब 120 स्टॉल लगाई जाएंगी। इनमें स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा मेला परिसर में झूले, फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं। 14 जनवरी को सांस्कृतिक जुलूस के साथ भव्य झांकी निकाली जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119