थाना झिरौली का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण –
शिवेंद्र गोस्वामी
बागेश्वर क्षेत्राधिकारी कपकोट द्वारा थाना झिरौली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी कपकोट ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरिक आदि का मुआयना करते हुए थाना अभिलेखों (रोकड़ बही/अपराध रजिस्टर/विवेचना रजिस्टर/ड्यूटी रजिस्टर आदि), आपदा प्रबंधन के उपकरणों व थाने में मौजूद अस्लाह/कारतूसों का निरीक्षण किया गया। साथ ही महोदय द्वारा थाना अभिलेखों, आपदा उपकरणों का रखरखाव सही रखने एवं थाना भोजनालय, बैरिक व परिसर की सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से असलाह/कारतूसों की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई गयी। इस दौरान थाने पर विवेचकों का ओ0आर0 लिया गया और उपस्थित अधि0/कर्म0 का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी की गई। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक, थाना झिरौली कैलाश सिंह नेगी, व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

वर्तमान समय में हो रहे साईबर अपराध/इससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई तथा नशे का सेवन न करने के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग करने व पौस्टिक आहार लेने साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने हेतु बताया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश