प्रिया के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन पर हर्ष की लहर-
एसआर चंद्रा
भिकियासैंण। मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, टांडा की होनहार छात्रा प्रिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा -6 में प्रवेश परीक्षा 2021 उत्तीर्ण करके विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालवाड़ी, जनपद नैनीताल की कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा मे सिंचाई विभाग में तैनात दीप चंद्र की बेटी प्रिया हाल निवासी रामनगर केनाल कलौनी ने सम्मानजनक अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी श्रीमती बसंती देवी, पिता दीप चंद्र, माता कुसुम लता, ट्यूशन टीचर अंजली बिंजोला व मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओ एवं प्रधानाचार्या मीना पाँधरी को दिया है।
इसी के साथ ही विद्यालय के अविरल आर्या पुत्र राजेश कुमार निवाशी चिल्किया ने जिले में प्रथय स्थान प्राप्त कर लोगो की वाहवही लूटी है। वही करन सिंह पुत्र बलजीत सिंह व मान्य चौरसिया निवाशी रामनगर ने भी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू