स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार-
नैनीताल । मल्लीताल में शराब के नशे में एक युवक द्वारा 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को स्कूल से लौटते वक्त 13 वर्षीय छात्रा के साथ प्रॉस्पेक्ट लॉज निवासी देवेंद्र पुत्र अमरनाथ ने छेड़छाड़ की । जिसकी शिकायत तत्काल पुलिस को दी गई और वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।
जिसे पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पुलिस को सौंपा गया । पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया जिसमें उसके शराब पिये होने की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आज उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप