पिता ने कलयुगी पुत्र पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप-
हल्द्वानी। पिता ने अपने पुत्र पर उसे डराने धमकाने और जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।आरके टैंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा निवासी महेश चंद्र द्वारा पुलिस को तहरीर बताया कि उनका बेटा दिनेश चंद्र कुमाऊँ रेजीमेंट रानीखेत में तैनात है। उनके द्वारा उसका विवाह 2021 में सम्पन्न कराया और अपने नवनिर्मित भवन में गृह प्रवेश भी किया। शादी के बाद से उनके बेटे का व्यवहार माता पिता के प्रति बदलने लगा और वह संपत्ति को लेकर विवाद करने लगा। जिसके बाद उनके द्वारा संपत्ति बंटवारे को लेकर इकरारनामा भी किया गया जिसे उनका पुत्र अब नहीं मान रहा है। उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से वह दिसंबर महीने से किराए के मकान में रहने को मजबूर हो गये। पीड़ित ने पुलिस तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार