निवर्तमान प्रधान जोशी के नेतृत्व में आदि फाउंडेशन के सहयोग से पदमपुर देवलिया में चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल )। स्वस्थ भारत अभियान के तहत निवर्तमान प्रधान/प्रशासक रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में स्थित शिव मंदिर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आदि फाउंडेशन टेक्नीशियननों ने मरीज को स्वास्थ्य परामर्श दिया। फाउंडर के ब्लॉक प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्था द्वारा संचालित एक स्वैच्छिक कार्यक्रम है। संस्था का उद्देश्य आम जनमानस के समय ऊर्जा एवं धन की बचत करते हुए शिविरों का आयोजन करके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता शारीरिक परीक्षण रोगों के प्रति जागरूक एवं परामर्श निशुल्क दिया जाता है। शिविर में दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया। इस दौरान टीम में आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर त्रिलोक सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर एम एस रावत, फार्मासिस्ट काजल, सोशल वर्कर गीता बिष्ट के अलावा तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119