यहां पति-पत्नी ने सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, कई दिनों से हो रहा था झगड़ा

खबर शेयर करें 👉


कई महीनों से बंद पड़ी एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से पति-पत्नी ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
दोनों में कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। यह घटना नोएडा के सेक्टर-59 के बी-25 स्थित एक बिल्डिंग में हुआ। मरने वालों की पहचान राकेश प्रजापति और कंचन के रूप में हुई।


राकेश बिल्डिंग की चौकीदारी करता था और यहीं रहता था। राकेश दिल्ली के हाउस नंबर-489, गली नंबर-17, चांदबाद का निवासी था। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरूआती जांच में दोनों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -हीरानगर में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा -मारपीट करते छह युवक गिरफ्तार


आसपास काम करने वाले गार्ड ने बताया कि दोनों कभी-कभार घर से बाहर आते थे। उनका मिलना-जुलना किसी से नहीं था। यहां पर राकेश बिल्डिंग की चौकीदारी के लिए था। पुलिस ने उस कमरे की तलाशी ली, जिसमें दोनों रहते थे। दोनों काफी समय यहां रह रहे थे। उन्होंने घर का पूरा सेटअप तैयार कर रखा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


एसीपी सुशील कुमार ने बताया कि इमारत से काफी दूर की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें स्पष्ट तो नहीं, लेकिन, लग रहा है कि पहले महिला बिल्डिंग से कूदी, उसके बाद पुरुष कूदा है। दोनों के तीन बच्चें हैं। तीनों बच्चे दिल्ली स्थित राकेश के घर पर थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी


एसीपी ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। घटना के पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस बात को लेकर राकेश का भाई भी आया था। वह अपने साथ बच्चों को लेकर चला गया था।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119