मोबाइल हैक कर फोन-पे से निकाले 18 हजार रुपये -साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मोबाइल फोन हैक कर यूपीआई ऐप फोन-पे के माध्यम से बैंक खाते से 18 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने भीमताल निवासी एक व्यक्ति को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी की। पीड़ित की तहरीर पर काठगोदाम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन -घर की ग्रिल से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, अमृतपुर कैलाश गेट, भीमताल निवासी चीनू राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 12 नवंबर को उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया था। इसके बाद अज्ञात जालसाजों ने फोन-पे के जरिए उनके बैंक खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बच्चे ने गलती से दबाया सेल्फ बटन -30 मीटर नीचे नदी किनारे गिरी मैक्स, बाल-बाल बची जान

पीड़ित के मुताबिक, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते समय टाइपिंग संबंधी त्रुटि के कारण ठगी की रकम 18 हजार रुपये के बजाय 1.80 लाख रुपये दर्ज हो गई थी। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट किया कि उनके साथ वास्तव में 18 हजार रुपये की ही धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने इसी रकम के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन कल -तैयारियां पूरी, दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग

काठगोदाम थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक खाते से हुए लेनदेन और मोबाइल हैकिंग से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119