एम.बी.रा.स्ना.महाविद्यालय के हिंदी विभाग के शोधार्थी तथा एम.ए. के विद्यार्थियों ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
‘नेब’ के बच्चों ने प्रो.प्रभा पंत की पुस्तक बच्चे मन के सच्चे का लोकार्पण किया-
हल्द्वानी। एमबी रा.स्ना.महाविद्यालय के हिंदी विभाग के शोधार्थी तथा एम.ए. के विद्यार्थी विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में गौलापार स्थित ‘नेब’ गए। वहाँ उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों के मनोरंजन तथा उत्साहवर्धन हेतु अनेक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं । ‘नेब’ के बच्चों ने भी गीत गाए ।


इस अवसर पर बच्चों के करकमलों द्वारा प्रो.प्रभा पंत की पुस्तक ‘बच्चे मन के सच्चे’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। बच्चों को फल, मिष्ठान, बिस्कुट आदि वितरित किये गये। डॉ.जयश्री भंडारी, मुकेश कुमार, सुमित, आकांक्षा, प्रीति, मीनाक्षी, मीना, विजयलक्ष्मी तथा नेब के संचालक, अध्यापिकाएँ तराय अन्य बच्चे भी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार