होटल में जुआ खेलते हुए सात पकड़े
पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने होटल में जुआ खेलते हुए सात लोगों को पकड़ा है। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान नरेन्द्र कुमार, कमलेश सिंह चौहान, लोकेश सिंह, चन्दन सिंह, राम सिंह, प्रदीप सिंह व मनोज सिंह को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
लोगों के पास से एक ताश की गड्डी व 13 हजार 200 रुपय भी बरामद हुए। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के तहत कार्रवाई की है। टीम में एसआई बसन्त टम्टा, हेड कांस्टेबल प्रदीप गिरी, कांस्टेबल दिनेश जोशी, राजेन्द्र कुमार, होमगार्ड कुन्दन राम, दीपक जोशी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील